सकल हिंदू समाज ने दी आवाज "अब मोमबत्ती नहीं मसाल जलेगी"   
- घटना के खिलाफ 26 नवंबर को गौहरगंज में धरना-प्रदर्शन, मंडीदीप, ओबेदुल्लागंज ओर गोहरगंज के लोग होंगे शामिल।
मंडीदीप। क्षेत्र के गौहरगंज थाना क्षेत्र में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई घिनौना दुष्कर्म की घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। बाजार बंद हो गए, हाईवे पर चक्काजाम हुआ और अब सकल हिंदू समाज ने साफ कर दिया है- "अब बहुत हो गया... मोमबत्ती जलाने का दौर खत्म, अब मसाल जलाने का वक्त आ गया है।" नगर में सोमवार को हुई सकल हिन्दू समाज की बैठक में 
इस घटना को हिंदू समाज पर हमला बताते हुए "हिन्दू आक्रोश धरना प्रदर्शन" का ऐलान किया है। संगठन ने तय किया है की , बस अब बहुत हो गया। सालों से मोमबत्तियां जलाकर न्याय की भीख मांगते रहे, लेकिन जिहादी अपराधी बेलगाम हैं। इसके तहत 26 नवम्बर को सुबह 11 बजे सभी बाजार बंद रखकर गोहरगंज में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।