लखनऊ ब्लास्ट केस में नया मोड़ — सहारनपुर के सनी और शोएब के तार आए सामने
फरीदाबाद में डॉ. शाहीन के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामदगी के बाद जांच में नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासे में सहारनपुर के एक और युवक की एंट्री हो गई है। लखनऊ के डॉ. परवेज के घर पर हुई एटीएस की छापेमारी में बरामद सफेद रंग की आल्टो कार सहारनपुर के एक युवक के नाम पर निकली है।
दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज आलम का नाम भी चर्चा में है। एटीएस ने लखनऊ में उसके घर पर छापेमारी की, जहां बाहर खड़ी एक सफेद आल्टो कार (UP 11 BD 3563) भी जांच में शामिल शामिल है। इस कार पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, गुड़म्बा-लखनऊ का गेट पास लगा मिला, जिससे शक और गहराा गया।
शोएब के नाम पर रजिस्टर्ड थी कार
जांच में पता चला है कि लखनऊ के डॉक्टर परवेज की आल्टो कार, सहारनपुर के गांव चकदेवली निवासी शोएब के नाम पर रजिस्टर्ड थी।
दो लाख 20 हजार रुपये में ऑनलाइन बेची थी कार
एटीएस टीम ने सोमवार सुबह डॉ. परवेज के लखनऊ स्थित घर पर छापा मारा। जब वाहन की आरसी जांची गई, तो यह सहारनपुर निवासी शोएब के नाम पर पाई गई। पूछताछ में शोएब ने बताया कि उसने वर्ष 2021 में OLX पर दो लाख 20 हजार रुपये में यह कार बेची थी।
सौदा डॉक्टर के क्लिनिक पर काम करने वाले सनी नाम के युवक के माध्यम से हुआ था, जिसने बताया कि वह कार 2017 में शादी के समय मिली थी, लेकिन लोन न चुका पाने के कारण उसे बेचना पड़ा।
वित्त लेन देन की जांच में जुटा खुफिया विभाग
शोएब ने आरटीओ में सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। डॉक्टर परवेज ने कहा था कि वह कार का लखनऊ नंबर लगवाएंगे। अब जांच एजेंसियां इस पूरे लेन-देन के वित्तीय रिकॉर्ड और संचार माध्यमों की भी जांच कर रही हैं ताकि किसी बड़े नेटवर्क का सुराग लगाया जा सके।
खुफिया एजेंसियों की जांच तेज
वहीं दिल्ली धमाके के मामले में देवबंद और सहारनपुर में खुफिया एजेंसियों ने मंगलवार को कई स्थानों पर छानबीन की। डॉ आदिल के तीन करीबियों को एटीएस ने उठाया है, इनसे पूछताछ की जा रही है।
विशेष रूप से देवबंद में रह रहे कश्मीरी छात्रों, किरायेदारों और मदरसों में पढ़ने वाले युवाओं के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मकान मालिकों से पूछताछ के साथ, पुलिस ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि सभी किरायेदारों की पहचान और सत्यापन किया जाए।
एसपी देहात सागर जैन ने सोमवार रात शहर का निरीक्षण किया और फोर्स के साथ देवबंद में पैदल मार्च किया। इसके साथ ही उत्तराखंड बॉर्डर, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और होटलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मिली जानकारी के आधार पर हर संदिग्ध संपर्क और आर्थिक लेन-देन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित आतंकी कड़ी का समय रहते पर्दाफाश किया जा सके।
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक