फरीदाबाद के बाद अब छिंदवाड़ा में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाकों से अभी तक देश दुख में हैं. ब्लास्ट से ठीक पहले फरीदाबाद में 2900 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी. यहां दो बार में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी. पहले 300 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की गई, जिसके थोड़ी ही देर बाद 2563 किलो विस्फोटक बरामद किया गया. उसके बाद लगातार विस्फोटक सामग्रियां मिलने का सिलसिला अभी जारी है. इस बीच मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पुलिस ने गुलाबरा क्षेत्र में एक निजी मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में डायनामाइट और विस्फोटक सामग्री जब्त की है.
हालांकि, आरोपी के पास ब्लास्टिंग का लाइसेंस है. लेकिन उसने नियम विरुद्ध अपने घर रिहायशी इलाके के विस्फोटक सामग्री रखी थी. इसी को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.
‘सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा था’
पुलिस ने बताया- कार्रवाई के दौरान जाहिद के घर से 202 छोटे, 2 बड़े डायनामाइट और तार का एक बंडल बरामद हुआ है. बताया कि आरोपी के पास ब्लास्टिंग का लाइसेंस है, लेकिन उसने विस्फोटक भंडारण के सख्त नियमों का उल्लंघन करते हुए सामग्री को अपने घर में रखा था, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा था. पुलिस ने जाहिद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 के तहत मामला दर्ज किया है.
फरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद
वहीं, इससे पहले फरीदाबाद में ही पुलिस ने करीब 2900 किलो विस्फोटक और ज्वलनशील सामग्री जब्त की थी. यह सब एक कश्मीरी प्रोफेसर डॉ. मुजम्मिल शकील की गिरफ्तारी के बाद सामने आया. इसके बाद ही दिल्ली के लाल किला में ब्लास्ट भी हुआ.
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
भोपाल की शान बड़ा तालाब में आयोजित लेक ओपन वाटर स्विमाथॉन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला
पंडित मनोज शर्मा ने कम समय में बनाई अपनी पहचान
जश्न बना अभिशाप: कपूरथला में PR की खुशी में चले पटाखे, 30 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा
तमिलनाडु का महासंग्राम: राहुल गांधी के तीखे तेवरों से सत्ता पक्ष में खलबली
अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा: 4 मई को बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार