ठंड में मीठे का मजा दोगुना: सीखें गाजर की खीर बनाने का आसान तरीका
सर्दियों में घर की मिठास बढ़ाने का सबसे बेहतरीन तरीका है गाजर की खीर बनाना. यह खीर सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. गर्म दूध में पकी गाजर और मेवे शरीर को पोषण देने के साथ सर्दी में गर्माहट भी प्रदान करते हैं. ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको सर्दियों में गाजर का हलवा खाने का काफी शौक होता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आप गाजर की खीर को एक बार घर में जरूर बनाएं. तो आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में.
सामग्री
ताजी लाल गाजर – 3 से 4 (कद्दूकस की हुई)
फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
चीनी – 4 से 5 टेबल स्पून (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
घी – 1 टेबल स्पून
काजू – 8 से 10 (कटे हुए)
बादाम – 7 से 8 (बारीक कटे हुए)
किशमिश – 1 टेबल स्पून
केसर के धागे – 4 से 5
इस तरह बनाएं गाजर की खीर
ठंड में अगर गरम-गरम खीर मिल जाए तो क्या ही बात है. अगर आप भी टेस्टी खीर बनाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में. खीर बनाने के लिए सबसे पहले गाजरों को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. एक कड़ाही में घी गर्म करें और कद्दूकस की हुई गाजर को 5-7 मिनट तक भूनें, जब तक कि उसकी कच्ची गंध निकल जाए. अब इसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे से जले नहीं. जब दूध आधा रह जाए और गाजर नरम हो जाए, तो उसमें चीनी डालें और 10 मिनट और पकाएं. अब इलायची पाउडर, काजू, बादाम, किशमिश और केसर डालें. अच्छी तरह मिलाकर 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, फिर गैस बंद कर दें.
आप इस आसान तरह से गाजर की खीर घर परी बना सकते हैं. साथ ही सर्दियों को मजा ले सकते हैं.
राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य