मध्यप्रदेश की बेटी भारत की टीम की कप्तानी कर रही यह गर्व का विषय, मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले हॉकी इंडिया के अधिकारी और हॉकी खिलाड़ी
तमिलनाडु में हो रही जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप स्पर्धा
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार की रात्रि हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने मुलाकात कर हॉकी स्पर्धा की ट्राफी और प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त खिलाड़ियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जूनियर हॉकी टीम भी तमिलनाडु में स्वर्ण पदक जीते और हमारी बेटियां भी चिली में हो रही स्पर्धा में कमाल दिखाएं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को भरपूर प्रोत्साहन देती रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हॉकी इंडिया के अधिकारियों से भेंट के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 की ट्रॉफी व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेल मंत्री के साथ औपचारिक रूप से हॉकी भी खेली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी खिलाड़ी केप्टिन ज्योति सिंह, खैदेम शिलैमा चानू, सोनम और प्रियंका यादव को भारतीय टीम में शामिल होने को उपलब्धि बताते हुए भारतीय हॉकी जूनियर टीम में मध्यप्रदेश की बेटी ज्योति सिंह को टीम की कप्तानी मिलने पर बधाई दी। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि 28 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक चैन्नई, मदुरई (तमिलनाडु) में पुरुष जूनियर हॉकी विश्वकप 2025 में आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम के स्वर्ण पदक जीतने के लिए बाबा महाकाल से कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने आगामी 01 से 13 दिसम्बर 2025 को सेन्टीगो, (चिली) में आयोजित होने वाले जूनियर महिला हॉकी विश्वकप 2025 में भारतीय महिला हॉकी टीम में प्रदेश की चार बालिका खिलाड़ी सदस्य शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय हॉकी का गौरवमयी इतिहास रहा है और भारत ने ओलम्पिक गेम्स में पुरूष हॉकी में 8 ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीते हैं। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की उपलब्धि चिरायु रहे। इसे दृष्टिगत रखते हुए 29 अगस्त को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए खेलो इंडिया योजना 31 जनवरी 2028 से आरंभ की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने खेलो इंडिया योजना को योजना नहीं एक मिशन माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के साथ ही हॉकी के खेल का इतिहास प्रदेश में भी गौरवमयी रहा है। भोपाल से ही सैकड़ों अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकले हैं। कैप्टन रूप सिंह, मेजर ध्यानचंद को तो हम याद करते ही हैं, इंदौर के श्री शंकर लक्ष्मण को भी हम भूल नहीं सकते हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा हॉकी खेल को प्रोत्साहन करने के लिए भोपाल में पुरुष हॉकी और ग्वालियर में महिला हॉकी अकादमी स्थापित की गई है। खेल मंत्री श्री विश्वास सारंग के अलावा मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव दिग्विजय सिंह ,खेल संचालक श्री राकेश गुप्ता भी उपस्थित थे।
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
जयपुर बना आध्यात्मिक चेतना का केंद्र, ‘आध्यात्मिक विरासत संग्रहालय’ का भव्य पुनः समर्पण
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल