दिल्ली ब्लास्ट साजिश में बड़ी कार्रवाई—जसीर बिलाल 10 दिन NIA रिमांड पर
नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किले के पास हुए आतंकी हमले के मामले में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग पर कोर्ट ने आरोपी जसीर को 10 दिन की हिरासत में भेज दिया है।
जासिर बिलाल आतंकी उमर का सहयोगी है। उसकी रिमांड मिलने से जांच एजेंसी को धमाके के पीछे की साजिश का पता चल सकेगा। जसीर की गिरफ्तारी से ब्लास्ट के तार कश्मीर से जुड़ गए हैं।
मालूम हो कि 10 नवंबर दिन सोमवार को शाम सात बजे के आसपास लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर एक कार धमाका हुआ था। इस आतंकी हमले में अब तक 15 लोगों की जान जान गई है, जबकि करीब 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मामले की जांच में एजेंसियों के हाथ कई सबूत लगे हैं। इसी क्रम में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जसीर भी उन्हीं में से एक है।
श्रीनगर से हुई थी जसीर की गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली आत्मघाती हमलावर उमर के सहयोगी जसीर बिलाल वानी को सोमवार को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था। इस संबंध में एनआईए ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि वानी, जिसे दानिश के नाम से भी जाना जाता है, उसने उमर के साथ "करीब से काम" किया था, जो लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट करने वाली हुंडई i20 कार चला रहा था।
एनआईए ने कहा था, "आरोपी हमले के पीछे एक सक्रिय सह-साजिशकर्ता था और उसने आतंकी नरसंहार की योजना बनाने के लिए आतंकवादी उमर उन नबी के साथ मिलकर काम किया था।"
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।