इंदौर राजेंद्र चौहान संवाददाता ।   इंदौर के पास महू जो की सैन्य छावनी क्षैत्र के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब यही सैन्य छावनी क्षैत्र महू  गौ मांस का हब बनते जा रहा है । किसी जिम्मेदार ने इस और ध्यान देना उचित नहीं समझा जिसका नतिजा गौ मांस की तस्करी करने वालो के हौसले इतने बुलंद है की बेखौफ होकर गौ मांस की तस्करी कर रहे है । अगर बात करें तो इस एक वर्ष में कई बार बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने गौ मांस की तस्करी करने वालो को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है । लेकिन पुलिस प्रशासन व जिमेदार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे है । जहां एक और प्रदेश के मुख्य मंत्री मोहन यादव ने महू में दस हजार गाय की देख रेख हेतु बडगोंदा में एक गौ शाला का शुभारंभ किया है। वही दूसरी और महू से ही गौ मांस की तस्करी लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज महू कौतवाली थाना क्षैत्र के सिमरोल रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बने एक मैरिज गार्डन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि यहां एक शादी समारोह में मारुति वेन से गो मास लाया गया है। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वेन में से मास को जप्त किया और वैन में तोड़फोड़ कर दी। जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराने की कोशिश की इधर गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिमरोल रोड फ्लाईओवर ब्रिज पर गो मांस फेंक कर प्रदर्शन शुरू कर दिया । मौके पर बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता बीच रोड पर ही धरने पर बैठ गए और कलेक्टर को महू बुलाने की बात करने लगे । 

                                       

बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम ठाकुर ने बताया कि रोजाना बड़ी संख्या में गौ मांस की तस्करी महू से हो रही है। आज कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि खान कॉलोनी के पास एक निजी मैरिज गार्डन में शादी समारोह में गो मास बनाया जाएगा।
तब मौके पर कार्यकर्ता पहुंचे तो एक वैन में गो मास पकड़ा गया। तभी मौके का फायदा देख वेन चालक फरार हो गया। इधर सूचना लगते ही कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा भी बल के साथ मौके पर पहुंचे और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से बात कर मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन काफ़ी देर तक चले इस धरने के बाद सभी कार्यकर्ता थाने पहुंचे और फिर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।