भोपाल।  अयोध्यानगर पुलिस द्वारा 04 वर्षीय बालिका को एक घंटे के भीतर ढूंढकर परिजन को किया सुपुर्द।गत रात्रि लगभग 12.30 बजे माता पिता ने दी थस सूचना ।चार वर्षी बालिका घर से कहीं खो गई थी। सूचना पर पुलिस के द्वारा तत्परता और त्वरितता दिखाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ढूंढकर एक घंटे के भीतर किया सकुशल परिजन को सुपुर्द।दूसरी घटना दिनांक 24.11.25 को घर से बिना बताए 16 वर्षीय बालिका गुम हो गई थी, पुलिस द्वारा गुम इंसान पर से अपराध क्रमांक 504/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा लगातार बच्ची की तलाश पतारसी तकनीकी और मुखबिरी माध्यमों से की गई, अंततः  बालिका को रेलवे स्टेशन भोपाल के आसपास से 26.11.2025 को  दस्तयाब कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया। नगरीय क्षेत्र भोपाल मे ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुई बालिकाओं को दस्त्याब कर परिजन को सुपुर्द करने संबंधी  त्वरित कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र भापुसे एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी भापुसे द्वारा लगातार निर्देश जारी किये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विवेक सिंह (भापुसे) एवं अति.पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज (भापुसे) के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 02 बालिकाओं को दस्तयाब कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द करने में सफलता प्राप्त की। 

 सराहनीय भूमिका –  थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि.सुदील देशमुख, उनि.विजय सिंह कर्चुली, प्रआर. राजेन्द्र राजपूत, प्रआऱ 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, प्रआर.2233 रूपेश जादौन , की सराहनीय भूमिका रही ।