शराब खरीदी में डिस्काउंट की मांग पर मारपीट, इलाज के दौरान एक की मौत
विदिशा. करारिया थाना क्षेत्र के देवखजूरी स्थित शराब दुकान पर हुए विवाद और मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाद शराब खरीदते समय डिस्काउंट मांगने को लेकर हुआ। सोमवार दोपहर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने घटना के बाद रात में ही दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। मौत होने के बाद अब हत्या की धारा जोड़ी जा रही है।करारिया थाने के प्रभारी टीआई शांतिलाल काकोरिया ने बताया कि घटना रविवार देर रात करीब 11.30 बजे की है। देवखजूरी की शराब दुकान पर ताजखजूरी निवासी राजकुमार रघुवंशी और देवेंद्र रघुवंशी, विदिशा मुखर्जीनगर निवासी दुर्गेश रघुवंशी के साथ शराब लेने पहुंचे थे। देर रात दुकान का खुला होना पहले से ही नियम विरुद्ध था, इसके बावजूद शराब की बिक्री जारी थी। इसी दौरान राजकुमार और उनके साथियों ने शराब पर डिस्काउंट मांगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जो बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।
टीआई ने बताया कि इस घटना में राजकुमार रघुवंशी, देवेंद्र रघुवंशी और दुर्गेश रघुवंशी घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के मनीष बेडिया, संजय, विक्की और रामू भी घायल हुए हैं। देर रात करीब 1.50 बजे राजकुमार और उनके दोनों साथियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए एक घंटे बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार तड़के राजकुमार की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद की आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है।
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन