दिसंबर से पहले आसमान छूने लगे सोने-चांदी के भाव, निवेश करें या इंतजार? पढ़ें विशेषज्ञों की राय और ताजा कीमतें
भारत में सोने चांदी के दामों में लगातार तेज उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. ज्वैलर्स एसोसिएशन की शुक्रवार की क्लोजिंग दरों के अनुसार 24 कैरेट सोना 126591 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. सप्ताहांत पर बाजार बंद होने के कारण शनिवार और रविवार को भी यही कीमतें लागू रहेंगी.
आईबीजेए के मुताबिक 23 कैरेट सोना 126084 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 115957 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 94943 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना 74056 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. चांदी 999 शुद्धता वाली 164359 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई.
लगातार चौथे दिन बढ़ी सोने की कीमतें
दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया. वैश्विक बाजारों में मजबूती और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी से 24 कैरेट सोना 700 रुपये उछलकर 130160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. शुद्धता 99.5 प्रतिशत वाला सोना 700 रुपये बढ़कर 129560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. चांदी भी लगातार 4वें सत्र में तेज रही और 3000 रुपये उछलकर 171200 रुपये प्रति किलो हो गई. सोमवार को चांदी 155000 रुपये प्रति किलो थी जो 4 दिनों में 16200 रुपये महंगी हो चुकी है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.30 प्रतिशत बढ़कर 4169.88 डॉलर प्रति औंस हुआ जबकि हाजिर चांदी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 53.81 डॉलर प्रति औंस हो गई. यह चांदी का लगातार 5वां तेजी वाला दिन था
एमसीएक्स वायदा बाजार में भारी कारोबार
एमसीएक्स में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 596 रुपये की तेजी दर्ज की गई और यह 126100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसमें 4496 लॉट का कारोबार हुआ. फरवरी 2026 डिलीवरी वाले अनुबंध 669 रुपये बढ़कर 128336 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए जिसमें 10370 लॉट का सौदा हुआ.
चांदी के वायदा अनुबंधों में भी तेजी रही. दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 1183 रुपये बढ़कर 163650 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई जिसमें 5799 लॉट का कारोबार हुआ. मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी 1373 रुपये बढ़कर 167360 रुपये प्रति किलो हो गई और इसमें 15578 लॉट का लेनदेन हुआ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रुख मजबूत रहा. कॉमेक्स सोना 0.53 प्रतिशत बढ़कर 4187.4 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.71 प्रतिशत बढ़कर 53.82 डॉलर प्रति औंस हो गई.
फेडरल रिजर्व की उम्मीदों ने बढ़ाई सोने का चमक
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार फेडरल रिजर्व की दिसंबर में ब्याज दर कटौती की उम्मीदों ने सोने को मजबूत सपोर्ट दिया है.
उन्होंने कहा कि डॉलर के स्थिर रहने और दर कटौती की संभावनाओं ने पूरे सप्ताह सोने को मजबूती प्रदान की. मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह के मुताबिक फेडरल रिजर्व अधिकारियों के नरम रुख ने निवेशकों की सोने में रुचि बढ़ा दी है जिससे हाजिर सोना मजबूत बना हुआ है.
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक