भोपाल।  भोपाल के चार इमली इलाके में आज सुबह लगभग 8 बजे आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल की कार एक दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना उस समय हुई जब आयुक्त अग्रवाल अपनी बेटी को स्कूल बस स्टॉप छोड़ने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में आयुक्त की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उनकी बेटी को सिर में चोटें आईं, जबकि आयुक्त अभिजीत अग्रवाल को भी मामूली चोटें लगी हैं। समय रहते बड़ा हादसा टल गया और दोनों को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।