MP में बदला राज भवन का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा राज्यपाल का मुख्यालय
भोपाल। मध्यप्रदेश में राजभवन (Raj Bhavan) का नाम बदलकर अब लोक भवन कर दिया गया है। राज्यपाल का आधिकारिक आवास (official residence of the Governor) और कार्यस्थल इसी नए नाम से जाना जाएगा। यह परिवर्तन केंद्र सरकार के उस निर्णय के बाद लागू हुआ है, जिसके अनुसार देशभर के सभी राजभवन अब लोक भवन के रूप में पहचाने जाएंगे।
पिछले वर्ष राज्यपालों के राष्ट्रीय सम्मेलन में यह प्रस्ताव सामने आया था कि “राजभवन” जैसी उपाधियां औपनिवेशिक मानसिकता की प्रतीक हैं। इस वजह से सुझाव दिया गया कि इन्हें लोकतांत्रिक भाव को दर्शाने वाले नामों से बदलना चाहिए। इसी विचार के अनुरूप अब देशभर में राजभवनों का नाम “लोक भवन” किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश सरकार पहले भी प्रशासनिक उपाधियों में बदलाव कर चुकी है। विश्वविद्यालयों में कुलपति के स्थान पर कुलगुरू शब्द का प्रयोग अब नियमित रूप से किया जा रहा है। वहीं, सीएम राइज स्कूल का नाम बदलकर सांदीपनि स्कूल किया गया है। यह नाम भगवान कृष्ण के गुरु सांदीपनि ऋषि के सम्मान में किया गया था। ‘CM Rise’ जैसे नाम को ‘अंग्रेजी मानसिकता’ से जुड़ा बताते हुए इसे बदलकर ऋषि-मुनियों के नाम पर रखने का निर्णय लिया।
रेल चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर, पोषण पर विशेष फोकस
इंदौर में मेडिकल नियमों की अनदेखी, 32 डॉक्टर रडार पर
सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया: ‘हम पर हमला हुआ, कार तोड़ी गई’
बैरसिया सिविल अस्पताल की करोड़ों की निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी
खेड़ा घाट पंचायत में लापरवाही: श्मशान घाट तक रास्ता नहीं, अंतिम संस्कार में परेशानी
पूर्व सेवा गणना पर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दिया झटका
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें
BJP सांसद का हमला: मल्लिकार्जुन खरगे का ‘दिमागी संतुलन बिगड़ा’