उप मुख्यमंत्री अरूण साव राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरूण साव साहू सदन राजनांदगांव में आयोजित साहू समाज के छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने साहू सदन परिसर में मां कर्मा मंदिर जीर्णोद्धार और डोम शेड का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री साव ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड जितेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ डॉ. नीरेन्द्र साहू, अध्यक्ष जिला साहू संघ भागवत साहू सहित जनप्रतिनिधि व साहू समाज के पदाधिकारीगण, बड़ी संख्या में साहू समाज के युवक-युवती व समाज के सदस्य उपस्थित थे।
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर