भोपाल वालों का सपना सच...आज मंत्री-CM ने किया सफर, कल सुबह से आपके लिए खुल जाएंगे भोपाल मेट्रो के दरवाजे
Bhopal Metro inauguration: भोपाल मेट्रो का शनिवार शाम शुभारंभ हो गया. केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मेट्रो का उद्घाटन किया. केंद्रीय मंत्री खट्टर और सीएम डॉ मोहन यादव ने भोपाल मेट्रो की सवारी की. इस दौरान तमाम कैबिनेट मंत्री और मेट्रो से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे. भोपाल मेट्रो सुभाष नगर स्टेशन से एम्स स्टेशन तक गई.
‘मेट्रो से देखने पर भोपाल बहुत सुंदर लगा‘
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ भोपाल मेट्रो की सवारी की. वे सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से एम्स मेट्रो स्टेशन तक गए. इस दौरान एम्स मेट्रो स्टेशन पहुंचकर सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, ‘मेट्रो से देखने में भोपाल बहुत सुंदर लगा. जनता उत्साह से लबरेज है. वकील, पत्रकार और बच्चे उत्साहित हैं. मौसम भी बहुत अच्छा है. जहां भी मेट्रो चलती है, वहां विकास को पंख लग जाता है. आज भोपाल को बहुत बड़ी सौगात मिली है. डबल इंजन सरकार का लाभ मध्य प्रदेश को मिल रहा है.’
तपती गर्मी से राहत: स्कूलों में पहले ही कर दी गई समर वेकेशन की घोषणा
दमदम में पीएम मोदी का वार—“तृणमूल राज में बंगाल की पहचान खतरे में”
ममता बनर्जी का ऐलान, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली हमारी
रेल यात्रियों का बुरा हाल: जबलपुर रूट की स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट
रिपोर्ट लेट, पानी गंदा: शहर में पेयजल संकट पर हल्ला बोल
महिला आरक्षण मुद्दे पर गर्माई राजनीति, कांग्रेस का 26 अप्रैल को पैदल मार्च
कुर्सी की लड़ाई के बीच डिप्टी CM का बड़ा बयान, ‘हवा खाने नहीं आया’