नए साल की शुरुआत में ही बैंक अवकाश की मार, दिल्ली में 7 दिन बैंक रहेंगे बंद
आज से नए साल और जनवरी महीने की शुरुआत हो गयी है. इस महीने बैंक छुट्टियों की भरमार है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इस महीने होने वाली बैंक हॉलिडे की लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाईट पर जारी कर दी है. यह लिस्ट राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के छुट्टियों की है, जिनमें राज्य स्तरीय छुट्टियां भी शामिल हैं. बता दें कि दिल्ली में इस महीने में बैंक छुट्टियों की भरमार है. RBI की आधिकारिक बेवसाइट के अनुसार, अगस्त महीने में शनिवार और रविवार की रेगुलर छुटियों के अलावा एकमात्र त्योहारी छुट्टी है. जिन्हें मिला कर इस महीने दिल्ली में 07 दिन बैंक बंद रहेंगे.ऐसे में अगर आप बैंकिंग से जुड़े किसी काम के लिए बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो बैंक छुट्टियों को ध्यान में रख कर ही बैंक से जुड़े कामों की प्लानिंग करें. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस महीने कब-कब बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं.
बैंक में 06 रेगुलर और 01 त्योहारी छुट्टी
4 जनवरी 2026 - रविवार होने के कारण दिल्ली समेत देश भर के बैंकों में छुट्टी रहेगी
10 जनवरी 2026 - महीने के दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
11 जनवरी 2026 - रविवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा
18 जनवरी 2026 - रविवार के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
24 जनवरी 2026 - महीने के चौथे शनिवार की वजह से देश भर में बैंकों में अवकाश रहेगा
25 जनवरी 2026- रविवार के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
26 जनवरी 2026 - गणतंत्र दिवस के अवकाश के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे
दिल्ली में 7 दिन बंद रहेंगे बैंक
इस तरह से दिल्ली में इस महीने कुल 07 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आप परेशानियों से बचना चाहते हैं तो इस लिस्ट के अनुसार ही अपने बैंक से जुड़े आवश्यक काम के निपटारे की योजना बनाएं. हालांकि, इन छुट्टियों के बीच आप एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. बैंक की इन सेवाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा.
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक