पानी भरकर रख लीजिए, दिल्ली में एक दिन नहीं होगी जल आपूर्ति
दिल्ली। दिल्लीवालो के लिए जरूरी खबर है। 9 जनवरी यानी शक्रवार को भी राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने 8 जनवरी के अलावा 9 जनवरी को भी पानी न आने की जानकारी दी है। जल बोर्ड ने इसके पीछे भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक सफाई को कारण बताया है। ऐसे में कल के लिए भी दिल्लीवाले पानी बचाकर रखें।
कहां-कहां होगी दिक्कत?
दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कल यानी 9 जनवरी को को वार्षिक मेंटेनेंस और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई) के कारण इन इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी-
➤अस्पताल और सरकारी इलाके: हिंदू राव अस्पताल, सिविल लाइन्स क्षेत्र, और सेंट स्टीफन अस्पताल।
➤पुरानी दिल्ली के इलाके: नया बांस, चांदनी चौक, लाहोरी गेट, पीली कोठी, कश्मीरी गेट और मोरी गेट।
➤अन्य महत्वपूर्ण स्थान: नया बाजार बूस्टर पंपिंग स्टेशन, तीरथ राम अस्पताल, राजपुर रोड, बंगला रोड और सराय फूस।
दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि सभी निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से ही पर्याप्त पानी भरकर रख लें। यदि आपको पानी की बहुत आवश्यकता है, तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
➤सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916
➤ईदगाह: 23537397 और 23677129
➤राजिंदर नगर: 28742340
➤गुलाबी बाग/शास्त्री नगर: 23650040
➤चंद्रावल WW-2: 23819045, 23818525 और 23810930
➤वॉटर इमरजेंसी नंबर: 1916
आज किन इलाकों को हुई परेशानी?
आज भी सफाई के चलते कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाई-
➤पुरानी सब्जी मंडी, बर्फ खाना और मलका गंज
➤सराय फूस, बंगला रोड और राजपुर रोड
➤शक्ति नगर, विजय नगर और रूप नगर
➤यूनिवर्सिटी क्षेत्र, पुलिस लाइन क्षेत्र और श्री राम इंस्टीट्यूट
➤बहार घर और अन्य नजदीकी इलाके
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
जयपुर बना आध्यात्मिक चेतना का केंद्र, ‘आध्यात्मिक विरासत संग्रहालय’ का भव्य पुनः समर्पण
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध