सरकार में रहकर सरकार पर हमला: विजयवर्गीय ने अधिकारियों की कार्यशैली पर साधा निशाना
धार। धार में वी बी जी राम जी योजना पर प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा योजना में अधिकारी मजदूरों से साथ गांठ के आरोप लगाए। मध्य प्रदेश में 20 वर्षों से अधिक समय से भाजपा की सरकार राज्य में है। विजयवर्गीय ने अपनी ही सरकार पर मुखर होते योजना के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि यह योजना गड्ढा करो और गड्ढा भरो योजना थी । विगत 10 वर्षों से अधिक समय से केंद्र में भाजपा की सरकार है और प्रदेश में भी 20 वर्षों से अधिक समय से भाजपा की सरकार है । फिर भी इस प्रकार के सरकार पर सवाल उठा कर कैलाश विजयवर्गीय किसको सवालों के घेरें में लाना चाहते है यह वही बता सकते है। क्या इसमें विभागीय मंत्री भी शामिल हे कैबिनेट मंत्री किस और इशारा करना चाहते है।
योजना की मजदूरों को 10% और अधिकारियों को 90 % राशि मिल रही -
विजयवर्गीय ने सरकार पर सवाल उठाते हुए योजना से जुड़े अधिकारियों को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि गुजरात में बैठे मजदूर के जॉब कार्ड में मजदूरी डाली जाती है वह मजदूर जब गुजरात से आता है तो बैंक से राशि निकाल कर 10 प्रतिशत खुद रखता है और बाकी 90 प्रतिशत राशि संबंधित अधिकारियों को दे देता है यह सब अधिकारियों की मिलीभगत से होता है । इस प्रकार के गंभीर आरोप लगा कर विजयवर्गी ने सनसनी फैला दी है।
क्या ऐसे अधिकारियों की जांच हो कार्यवाही होगी -
क्या सरकार अब इस प्रकार के दोषी अधिकारियों की जांच करवा कर दोषियों की खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर इनकी संपति को जप्त कर कठोर कार्यवाही करेंगी या कैलाश विजयवर्गीय सरकार को कटघरे में खड़े कर दबाव बनाने के लिए इस प्रकार की बयान बाजी कर रहे हैं। क्यों कि कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में भी घिरते हुए दिख रहे है । इसी को लेकर वे बचने के लिए सरकार पर दबाव के लिए इस प्रकार से सरकार ओर संगठन पर सवाल उठा कर घेरने का काम कर रहे हैं।
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप