भोपाल में रॉयल प्रेस क्लब का नववर्ष मिलन, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
समारोह में दिखी पत्रकारों की एकजुटता
भोपाल। रॉयल प्रेस क्लब द्वारा सोमवार को राजधानी भोपाल के भोपाल हाट स्थित 9 मसाला में नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर की। इस अवसर पर पत्रकारों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं और आपसी संवाद को मजबूत किया। समारोह में भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रवक्ता मिलन भार्गव, दुर्गेश केसरवानी जनसंपर्क संचालनालय से पंकज मित्तल व जी.एस. बाधवा तथा कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला सहित भाजपा–कांग्रेस के मीडिया विभाग से जुड़े अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार कुमार संजय सिंह के साथ धीरज सहाय, भोपाल के प्रमोद भारद्वाज, विनोद खुजनेरी, अजय त्रिपाठी, वी.पी.एस. भदौरिया, मृगेंद्र सिंह, प्रकाश व्यास, परमेश्वर राव, मनोज सैनी, रिज़वान अहमद सिद्दीकी, संदीप सिंह, सत्यविजय सिंह, सुनील तिवारी, शुभम गुप्ता, महेंद्र विश्वकर्मा, अम्बुज पांडेय, प्रकाश तिवारी, दीप्ति चौरसिया, शेफाली पांडेय और पंकज दुबेदी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।

मध्यप्रदेश पुलिस के पीआरओ नवीन वर्मा की उपस्थित रहे। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश सक्सेना ने किया। अंत में रॉयल प्रेस क्लब के अध्यक्ष पंकज भदौरिया ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए नववर्ष में सकारात्मक पत्रकारिता और आपसी सहयोग को और सशक्त बनाने का संदेश दिया।
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव