शिकायत करना पड़ा भारी! अगले दिन जालसाजों ने खाते से निकाले लाखों
नई दिल्ली |दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने एक दिन पहले बिजली कम्पनी को घर में बिजली नहीं आने की शिकायत दी। दूसरे दिन उसी शिकायत का जिक्र करते हुए जालसाजों ने उसके फोन को हैक का 4.72 लाख रुपए निकाल लिए।पीड़ित की शिकायत पर छह माह बाद एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जालसाजों को पीड़ित के घर का मीटर खराब है, यह जानकारी कैसे मिली यह बड़ा सवाल बन गया है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित मुमताज अली खान अपने परिवार के साथ मोती मस्जिद, जाकिर नगर इलाके में रहता है। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को वह एनएफसी स्थिति बिजली कम्पनी बीएसईएस के कार्यालय में बिजली के मीटर में बिजली नहीं आने की शिकायत देकर आए थे। अगले दिन यानि 9 जुलाई 2025 को उनके फोन पर व्हाट्सऐप कॉल आई और उन्हें बताया गया कि वह बिजली कम्पनी से बात कर रहे हैंआपके मीटर में बिजली नहीं आ रही है, जिसके चलते मीटर बदला जाएगा। मीटर के चार्ज देने होंगे। जिसके बाद कर्मचारी जाकर मीटर बदल देंगे। पीड़ित ने पूछा कि चार्ज कहां देने हैं, तो फोन पर बात कर रहे शख्स ने एक लिंक भेज दिया और पैमेंट करने की बात कहीं। पीड़ित ने जैसे की लिंक पर क्लिक किया, उसका फोन हैक हो गई। आरोपियों ने फोन हैक करने के बाद उसके बैंक खाते से और क्रेडिट कार्ड से कुल 4.72 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की सूचना बैंक और पुलिस को दी। साइबर थाना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली ने छह माह बाद मामले में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले में उन खातों की मदद से आरोपियों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें ठगी के पैसे गए थे।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।
कलेक्टर का सख्त आदेश: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी।
क्या जेल जाएंगे बंग सी-ह्युक? 2019 के शेयर घोटाले में फंसी के-पॉप की सबसे बड़ी हस्ती।
100 करोड़ी महागाथा: भारी-भरकम बजट और सितारों की फौज के साथ आ रही है ‘राजा शिवाजी’।
जर्मनी पहुंचे रक्षा मंत्री, हाईटेक डिफेंस और AI पर होगी चर्चा
पार्टी में हलचल: प्रदेश अध्यक्ष ने विजय सिन्हा से की अहम मुलाकात
सिंगरौली शिक्षा विभाग में गड़बड़ी, कई अधिकारियों पर FIR