डीजे बजाने पर नियम सख्त: रतलाम पुलिस ने तय किया वॉल्यूम, उल्लंघन पर मुश्किल
रतलाम: परीक्षाओं का सीजन है और इन दिनों शादी ब्याह का दौर भी चरम पर है. ऐसे में ध्वनि प्रदूषण को लेकर रतलाम पुलिस एक्शन मोड में है. रतलाम शहर सहित अन्य थाना क्षेत्र में मैरिज गार्डन संचालकों और डीजे वालों को पुलिस ने मीटिंग बुलाकर ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखने की हिदायत दे रही है. रतलाम के सभी प्रमुख मैरिज गार्डन संचालकों और डीजे वालों को रात 10 बजे के बाद डीजे बंद करने का निर्देश दिया गया है.
डीजे का साउंड तेजी हुआ, तो होगी कार्रवाई
रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने के साथ ही डीजे बजाने के दौरान निर्धारित डेसीबल रखने के भी निर्देश दिए गए हैं. वहीं, मैरिज गार्डन संचालकों को पर्याप्त दृश्यता वाले सीसीटीवी लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं. रतलाम में सिटी एसडीएम और सीएसपी ने मीटिंग लेकर मैरिज गार्डन संचालकों और डीजे वालों को दिशा निर्देश दिए हैं.
मैरिज गार्डन के संचालकों के साथ बैठक
परीक्षाओं के समय पर शादियों का भी सीजन भी चल रहा है. जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन द्वारा मैरिज गार्डन एवं डीजे संचालकों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं. रतलाम एसडीएम आर्ची हरित ने बताया, "माननीय उच्च न्यायालय व शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि की तीव्रता सीमा और डीजे साउंड बजाने की समय सीमा को लेकर दिशा निर्देश मैरिज गार्डन संचालकों व डीजे वालों को दिए जा रहे हैं."
क्या है दिशा निर्देश?
- उच्च न्यायालय और शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि तीव्रता सीमा से अधिक आवाज में डीजे साउंड सिस्टम का संचालन नहीं करे.
- रात्रि में निर्धारित समय 10 बजे के बाद डीजे का प्रयोग पूरी तरह से बंद रहेगा.
- डीजे संचालन के दौरान निर्धारित डेसिबल सीमा का कड़ाई से पालन अनिवार्य है.
- सार्वजनिक या सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान अनर्गल, आपत्तिजनक और अश्लील गीतों का प्रसारण प्रतिबंधित रहेगा.
- मैरिज गार्डन या मैरिज हॉल के प्रवेश द्वार और महत्वपूर्ण आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है.
- आयोजनों के दौरान शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में संचालकों का सहयोग अपेक्षित रहेगा.
- किसी भी प्रकार की लापरवाही, उल्लंघन या नियम विरुद्ध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
परीक्षाओं के समय को देखते हुए रतलाम शहर सहित विभिन्न थाना क्षेत्र में भी इस निर्देश को पालन कराने बैठक आयोजित कराए जा रहे हैं. जिसमें मैरिज गार्डन संचालकों और डीजे वालों ये दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं.
BJP जॉइन करने की खबरों पर भड़के संजय सिंह, बोले—जनता नहीं करेगी माफ
भंडारा में दर्दनाक एक्सीडेंट—शादी से लौट रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई, 5 की मौत
रविचंद्रन अश्विन ने बताया—मैच टर्निंग पॉइंट क्या रहा
मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर सस्पेंस, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं शामिल
भोपाल-इटारसी-जबलपुर समेत कई शहरों को तोहफा, पीएम मोदी देंगे 2 अमृत भारत ट्रेन
दिल्ली में फर्जी हेल्थ सप्लीमेंट्स रैकेट पकड़ा, बैन ड्रग्स भी बरामद