पीपुल्स यूनिवर्सिटी में बम की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया
भोपाल। भोपाल राजधानी भोपाल में पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. प्रशासन को ई-मेल के जरिए यूनवर्सिटी को उड़ाने की धमकी दी गई है. मेल में लिखा गया है कि सवा 12 बजे ब्लास्ट करेंगे. वहीं बम से उड़ाने की धमकी के बाद पीपुल्स यूनिवर्सिटी से छात्रों और टीचर्स को बाहर निकाल लिया गया है और पूरी बिल्डिंग को खाली कर दिया गया है।
दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे, अल्लाह हू अकबर
प्रशासन को भेजे गए ई-मेल में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर ब्लास्ट की बात कही गई है. धमकी देने वाले शख्स ने ई-मेल में लिखा, ‘आपके कॉलेज में साइनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे. सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर, स्टूडेंट को निकाल लें. अल्लाह हू अकबर।
ई-मेल में LTTE संगठन का भी जिक्र
पूरा मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है. जहां पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. वहीं ई-मेल के जरिए पीपुल्स यूनिवर्सिटी में बम की सूचना मिलने पर बिल्डिंग को खाली करवाकर टीचर्स और स्टूडेंट्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल में LTTE संगठन का भी जिक्र किया गया है. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।
इंदौर में मेडिकल नियमों की अनदेखी, 32 डॉक्टर रडार पर
सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया: ‘हम पर हमला हुआ, कार तोड़ी गई’
बैरसिया सिविल अस्पताल की करोड़ों की निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी
खेड़ा घाट पंचायत में लापरवाही: श्मशान घाट तक रास्ता नहीं, अंतिम संस्कार में परेशानी
पूर्व सेवा गणना पर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दिया झटका
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें
BJP सांसद का हमला: मल्लिकार्जुन खरगे का ‘दिमागी संतुलन बिगड़ा’
नहर किनारे वीडियो शूटिंग के दौरान हादसा, इलाके में मातम