महू। महू में नगर परिषद महूगांव क्षेत्र में 80 करोड़ से भी अधिक के विकास विस्तार और योजनाओं को देंगे मूर्त रूप सीएम सनराइज स्कूल का भी लोकार्पण करेंगे  सभा को भी संबोधित करेंगे  महू, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज महू विधानसभा क्षेत्र के महुगांव नगर परिषद एरिया में करोड़ों रुपए के विकास विस्तार कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और विकास विस्तार को मूर्त रूप देंगे।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुपर सिटी के समीप बनाए गए हेलीपेड पर उतरेंगे और काकरपुरा तालाब पर नगर परिषद द्वारा कराए गए विकास विस्तार और सरोवर के साथ ही सीएम सनराइज स्कूल का लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही सुपर सिटी परिसर में विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे।इसे लेकर विधायक उषा ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई है। महू का सौभाग्य है प्रदेश की अन्य निकायों के मुकाबले महू गांव नगर परिषद को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महू विकासखंड में 11 स्वास्थ्य, उप स्वास्थ्य केंद्र कार्य प्रगति पर है। डा अम्बेडकर अस्पताल में भी साधन संसाधन और सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। छह माह में महू में शासकीय स्वास्थ्य सेवाएं काफी विस्तारित होगी और लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा।

इंदौर में हुई घटना अशोभनीय 

इंदौर में भाजपा, कांग्रेस के बीच हुए अप्रिय विवाद के सवाल पर विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि इंदौर में हुई घटना की पूरी जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन जो हुआ अशोभनीय हैं, प्रजातंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, जो वैचारिक हो लेकिन मन भेद और इस तरह की घटना गलत है।

अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया

खबर लिखे जाने तक मुख्यमंत्री दौरा अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री महूगांव में आयोजित विभिन्न आयोजनों के बाद तेलीखेड़ा स्थित राधा कृष्ण गोशाला के साथ ही हरि फाटक हाई स्कूल स्टेडियम पर आयोजित दिवंगत माधव राव सिंधिया गोल्ड कप स्पर्धा के पुरस्कार व समापन समारोह में भी भाग लेंगे।