स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इसे बताया साजिश और बदनाम करने का प्रयास
शाहजहांपुर। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के कथित यौन शोषण के आरोप के मामले में शाहजहांपुर के एक व्यक्ति ने नया खुलासा किया है। उसका दावा है कि आशुतोष पांडेय ने अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने के लिए उससे संपर्क साधा था। उसने बताया कि तीन अंजान लोगों ने आशुतोष से फोन पर बात कराई थी। जिसमें अच्छा रुपया मिलने व कहीं सेटल हो जाने की बात कही थी। शाहजहांपुर शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति के अनुसार, 18 फरवरी की शाम को सुभाषनगर रिंग रोड पर तीन अंजान लोगों ने पिता का नाम लेकर बातचीत शुरू की थी। फिर एक काम करने के बदले अच्छे-खासे रुपये देने का लालच दिया। पीड़ित के अनुसार, उसने काम पूछा तो एक व्यक्ति ने कॉल कर आशुतोष पांडेय से बातचीत कराई। आशुतोष ने पीड़ित के पिता का नाम लेते हुए उनके निधन पर नहीं आ पाने पर दुख जताया था। इसके बाद कहा कि दंडी बाबा बहुत परेशान कर रहा है। बच्ची ले जाकर अविमुक्तेश्वरानंद पर काशी या बद्रीनाथ आश्रम में जाने के दौरान आरोप लगाए। इसके बदले में इतना रुपया मिलेगा, जिससे वह दूसरी जगह आराम से रहने लगेगा।
पीड़ित ने बनारस जाकर अविमुक्तेश्वरानंद को दी जानकारी
पीड़ित ने रुपयों के खातिर ऐसा करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आशुतोष पांडेय ने दूसरा विकल्प खुला होने की बात कहते हुए फोन काट दिया। इस बीच पीड़ित व्यक्ति की जानकारी में आया कि अविमुक्तेश्वरानंद पर इसी तरह का केस दर्ज कराया गया है तो उसने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से संपर्क साधा। इसके बाद परिवार के साथ बनारस जाकर पूरी जानकारी दी है।
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
जयपुर बना आध्यात्मिक चेतना का केंद्र, ‘आध्यात्मिक विरासत संग्रहालय’ का भव्य पुनः समर्पण