प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्री कश्यप ने अपने संदेश में कहा है कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करता है तथा सभी भेदभावों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
वन मंत्री कश्यप ने प्रदेशवासियों से अपील की कि होली का पर्व प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों के साथ मनाएँ, जल संरक्षण का विशेष ध्यान रखें तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में अपना सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि पारंपरिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाई गई होली ही सच्चे अर्थों में आनंद और सौहार्द का पर्व बनती है। साथ ही उन्होंने सभी से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
भोपाल की शान बड़ा तालाब में आयोजित लेक ओपन वाटर स्विमाथॉन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला
पंडित मनोज शर्मा ने कम समय में बनाई अपनी पहचान
जश्न बना अभिशाप: कपूरथला में PR की खुशी में चले पटाखे, 30 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा
तमिलनाडु का महासंग्राम: राहुल गांधी के तीखे तेवरों से सत्ता पक्ष में खलबली
अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा: 4 मई को बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार