पिंक लाइन शुरू, लेकिन सूर घाट स्टेशन से फिलहाल आवाजाही बंद
दिल्ली। मेट्रो की पिंक लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए सूर घाट स्टेशन इन दिनों एक पहेली बना हुआ है। मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर स्टेशन से ट्रेनें दिन भर फर्राटा भरते हुए गुजरती हैं, लेकिन यात्रियों के लिए सूर घाट स्टेशन के दरवाजे अभी भी बंद हैं। इस तकनीकी अड़चन के पीछे का मुख्य कारण पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया जा रहा अधूरा सबवे है। एंट्री-एग्जिट का रास्ता तैयार नहीं है। दरअसल, स्टेशन का मुख्य ढांचा और ट्रैक का काम काफी पहले पूरा हो चुका है, लेकिन यात्रियों के आवागमन के लिए जो अंडरग्राउंड पैसेज (सबवे) बनाया जाना है, उसका काम अभी अधर में लटका है। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया जा रहा यह सबवे स्टेशन के प्रवेश और निकास का मुख्य जरिया है।
जब तक यह रास्ता पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता, सुरक्षा कारणों से डीएमआरसी यहां ट्रेनें नहीं रोक सकता। मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच मेट्रो अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रही है। केवल सूर घाट स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं दिया गया है। यात्री बिना किसी रुकावट के इस स्टेशन से गुजरते हुए आगे के स्टेशनों तक जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, सबवे का सिविल वर्क अंतिम चरण में है, लेकिन फिनिशिंग और सुरक्षा क्लीयरेंस में अभी कुछ समय और लग सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी कुछ महीनों में निर्माण कार्य पूरा होते ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रेल चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर, पोषण पर विशेष फोकस
इंदौर में मेडिकल नियमों की अनदेखी, 32 डॉक्टर रडार पर