मौसम बदलेगा करवट, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार
छत्तीसगढ़। में इन दिनों जोरदार गर्मी पड़ रही है. राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने वाला है. जबकि राजनांदगांव में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार बने हुए हैं. जिस कारण से बस्तर संभाग में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. यहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. अगले 2 दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम बदलने के आसार हैं. जिस कारण से तापमान में गिरावट होगी. इसके साथ ही सेंट्रल और साउथ छत्तीसगढ़ में गर्मी से हल्की राहत मिलेगी।
छत्तीसगढ़ में 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान
मौसम विभाग ने बताया कि अभी राज्य का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है. बिलासपुर जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियम पहुंच गया है. वहीं, अंबिकापुर का तापमान सबसे कम है. यहां बीते 24 घंटों में तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. बस्तर संभाग में बारिश के अलर्ट और तेज हवाएं चलने के कारण राज्य के तापमान में गिरावट हो सकती है।
अगले दो दिन बारिश के आसार
आज छत्तीसगढ़ के एक दो इलाकों में बारिश की संभावना है. प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियम के करीब रह सकता है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव