जयपुर 26 मार्च 2026 | गुरुवार आज चैत्र शुक्ल संवत् 2083, रामनवमी के पावन अवसर पर, 138 वर्ष पूर्व यूनियन फुटबॉल क्लब जयपुर की स्थापना इसी दिन महाराजा सवाई माधो सिंह द्वितीय द्वारा फुटबॉल खेल प्रेमियों की उपस्थिति में की गई थी। आज स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में क्लब के स्वर्णिम फुटबॉल इतिहास की स्मृतियों को जीवित रखते हुए 139वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों द्वारा मैत्री मैच खेला गया, जिसमें बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर उत्साह एवं जोश का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों एवं फुटबॉल, कबड्डी तथा वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों द्वारा सामूहिक रूप से राम स्तुति एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर क्लब के सचिव महिपाल स्वामी, आर. के. भट्ट, सुनील शर्मा, समन्वयक अभिनव स्वामी, लोकेश, साहिल, गौरव जी, अधिवक्ता प्रेरक स्वामी, किशन लोढ़ा तथा कबड्डी कोच राज नारायण शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। क्लब के समन्वयक अभिनव स्वामी ने जानकारी दी कि बैच 2026–2027 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। साथ ही इस वर्ष क्लब में रग्बी खेल को भी शामिल किया जा रहा है।