Alirajpur की शादी बनी चर्चा, दूल्हा बुलडोजर पर सवार
आलीराजपुर। जिले के उमराली गांव में एक अनोखी और अजीबोगरीब शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां दूल्हे ने अपनी बारात पारंपरिक घोड़ी या कार की जगह बुलडोजर पर निकालकर सभी को हैरान कर दिया।
बुलडोजर पर निकली बारात
जानकारी के अनुसार, घोगलपुर निवासी सचिन कनेश की शादी उमराली गांव की उर्मिला से हुई. खास बात यह रही कि सचिन अपनी बारात बुलडोजर पर बैठकर लेकर पहुंचे. उनके साथ परिवारजन और बाराती भी इस अनोखे अंदाज में शामिल हुए।
सचिन जेसीबी से क्यों बारात निकाली?
सचिन पेशे से रेत खदान के संचालक हैं, साथ ही हार्डवेयर की दुकान और होटल का व्यवसाय भी करते हैं. जब इस अनोखे अंदाज के पीछे का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि समय के साथ शादी के तरीके बदलते रहे हैं. पहले बैलगाड़ी, फिर मोटरसाइकिल और अब लग्जरी गाड़ियों का चलन है. लेकिन वे कुछ अलग करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने जेसीबी से बारात निकालने का फैसला लिया।
गांववाले उत्साहित नजर आए
उन्होंने कहा, “अब तक किसी ने जेसीबी से बारात नहीं निकाली थी, इसलिए मैंने सोचा क्यों न कुछ हटकर किया जाए.” इस अनोखी शादी को देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग काफी उत्साहित नजर आए. शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
यूपी से उठी देशव्यापी लहर: सीएम योगी ने लखनऊ मार्च को बताया महिला अस्मिता की नई क्रांति।
प्रियंका और सोनिया के संदेश से पलटवार: कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को जारी किए विशेष निर्देश
रात में भी चैन नहीं: पश्चिमी यूपी में 'उष्ण रात्रि' का अलर्ट, बुंदेलखंड और पूर्वांचल में लू का तांडव।
संजय पाठक केस में सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, SLP वापसी को मंजूरी
अखिलेश का तीखा हमला: सम्राट चौधरी की योग्यता पर उठाए सवाल, बताया 'सिद्धांतहीन'
हीटवेव की चपेट में आधा उत्तर प्रदेश: बांदा, आगरा और झांसी समेत कई जिलों में 'लू' का कहर।