मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा ऐलान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन में हुई विजय मेवाड़ा की हत्या के बाद हिंदूवादी संगठन गुस्से में हैं रविवार को उन्होंने पुलिस थाने का घेराव कर फरार मुख्य आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की उधर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी कल मृतक के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी साथ ही भरोसा दिया कि दोषी बचेगा नहीं। मीडिया से बात करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि घटना बहुत ही वीभत्स है मैं स्वयं पीड़ित परिवार से मिला था जो मृतक थे वो बहुत ही होनहार युवा थे, एक गलत घटना को अंजाम दिया गया है, उन्होंने कहा कि हत्यारे को फांसी मिलना चाहिए।
अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर
सारंग ने कहा आरोपियों के अवैध निर्माणों का भी मालूम चला है निचित ही उनकी जानकारी निकालकर उन पर बुलडोजर चलाया जायगा, बिना बात बिना किसी कारण के एक होनहार युवा की हत्या की गई जिसे सहन नहीं किया जाएगा हमने भी पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए है कि सख़्त से सख्त कार्रवाई हो, कानून को हाथ में लेने वाला व्यक्ति बचेगा नहीं।
संकट की इस घड़ी में सरकार मृतक के परिवार के साथ
उन्होंने कहा मृतक परिवार के ऊपर बहुत बड़ा संकट आया है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती लेकिन मृतक विजय की की दोनों बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी हमने ली है, हम मृतक की पत्नी के रोजगार की व्यवस्था भी करेंगे, संकट की इस घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार विजय के परिवार के साथ है।
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक