भोपाल। देश के नामी हिन्दी अखबारों दैनिक भास्कर पत्रिका नई दुनिया और अमर उजाला में संपादक रहे तथा अमर उजाला कानपुर से सेवानिवृत्त होकर। जीवन दायिनी मां नर्मदा की परिक्रमा पूरी करने वाले वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर विनोद पुरोहित इन दिनों भोपाल प्रवास पर है। कल शाम रॉयल प्रेसक्लब में उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर विनोद जी ने अपनी यात्रा के संस्मरण उपस्थित पत्रकारों से साझा किए,उनके ऊपर मां की कृपा कैसे हुई और यात्रा के दौरान मां नर्मदा के अद्भुत स्वरूप को उन्होंने कैसे जाना और अहसास किया।एक पत्रकार के नजरिए से परिक्रमा पथ पर सरकार क्या कर सकती है जिससे रास्ता सुगम हो,कुछ सुझाव भी दिए।