महंगी गांव में अपनी मौसी के पास रहकर कर रहा था पढ़ाई

रायसर। थाना क्षेत्र से 3 महीने पहले घर से शौच करने निकला बालक कालूराम मीणा लापता हो गया था। पुलिस द्वारा लापता बालक का कोई सुराग नहीं लगाने से नाराज़ परिजन ग्रामीणों के साथ शनिवार को रायसर पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को 15 दिन में लापता बालक को बरामद करने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। रामप्रताप मीणा, पूर्व सरपंच भौरी लाल मीणा सहित परिजनों ने बताया कि कालूराम मीणा 17 पुत्र जनशी राम निवास नांगल करना थाना टहला जिला अलवर का रहने वाला था और वो अपनी मौसी उर्मिला के घर महंगी में रहकर कक्षा 11वीं में अध्ययन रक्त था।

 

                                          

3 जनवरी को सुबह घर पर चाय पिकर शौच करने बाहर गया था। देर तक नहीं लौटने पर आसपास व रिस्तेदारो में पुछताछ करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। 4 जनवरी को रायसर पुलिस थाने में कालूराम मीणा की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। परिजनों सहित ग्रामीणों ने पुलिस कि कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए शनिवार की सुबह रायसर थाने पहुंचे और बालक कालूराम मीणा को 15 दिन में तलाशने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया जिसमें लिखा था कि अगर पुलिस 15 दिन में लापता बालक का सुराग नहीं लगा पाई तो सैंकड़ों ग्रामीण थाने के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर रामप्रताप मीणा, भौरीलाल मीणा ,हनुमान सहाय मीणा,रामफुल , रामचंद्र सहित दर्जनों ग्रामीण व परिजन मौजूद थे।