10 करोड़ की लागत से तैयार होगा सीएचसी भवन व ट्रॉमा सेंटर, आमजन को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सेवाएं

रायसर।   रायसर क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश सरकार के रायसर मे दोसा मनोहरपुर हाईवे पर ट्रॉमा सेंटर व सीएचसी के नवीन भवन निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृति के बाद रविवार को भवन का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल मीणा जयपुर ग्रामीण सांसद प्रतिनिधि राजकुमार देवायुशसिंह द्वारा रविवार शाम 6:30 बजे किया गया। शिलान्यास समारोह के दौरान संपूर्ण रायसर कस्बे में रोड शो निकला गया। जेसीबी द्वारा फूल बरसाकर, मंचासीन  अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक सहित सांसद प्रतिनिधि राजकुमार देवायुशसिंह, पूर्व प्रधान रघुवीर चौधरी, पूर्व प्रधान मंजू मीना, रायसर प्रशासक रामकिशन सैनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मातादीन मीना, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी मनोज मीणा सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष व हजारों की संख्या में स्थानीय तथा आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।ट्रोमा सेंटर से रायसर सहित आसपास के क्षेत्र के हजारों लोगों को के साथ  दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को तत्काल और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओ  लाभ मिलेगा। 

निम्न कार्यों के लिए राशि स्वीकृत :-

रायसर में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सीएससी भवन के निर्माण हेतु 7 करोड रुपए ट्रॉमा सेंटर निर्माण हेतु 2 करोड रुपए वही ट्रॉमा सेंटर में मशीनरी व उपकरणों हेतु एक करोड़ 7 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।सीएससी भवन व ट्रॉमा सेंटर से क्षेत्र वासियों को मिलेगी ये सुविधाये  

# पीड़ितों और गंभीर मरीजों के लिए चौबीसों घंटे तत्काल उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
# यहाँ फ्रैक्चर और हड्डियों से संबंधित चोटों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर और उन्नत उपचार तकनीकें मौजूद होंगी।
# गंभीर मरीजों के लिए ऑपरेशन थिएटर सुविधा उपलब्ध होगी।
# 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।
# गंभीर मरीजों के लिए आधुनिक ICU बेड और जीवन रक्षक उपकरणों  की व्यवस्था की जाएगी। 
# चोटों के त्वरित निदान के लिए आधुनिक एक्स-रे मशीनें स्थापित की जाएंगी।
 # रक्त जांच और अन्य आवश्यक टेस्ट के लिए केंद्र के भीतर ही लैब की सुविधा होगी।
# मामूली चोटों के लिए तत्काल प्राथमिक उपचार और ड्रेसिंग की सुविधा।
# प्राथमिक स्तर पर ही बेहतर इलाज, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य जांच को मजबूती मिलेगी। 

 ये पद स्वीकृत 

 सीएससी :-
 5चिकित्सक 
 10 नर्सिंग ऑफिसर
1 फार्मासिस्ट 
2 लैब टेक्नीशियन 
1 वार्ड बॉय
 ट्रॉमा सेंटर हेतु अतिरिक्त पद :-
10 नर्सिंग ऑफिसर 
3 हड्डी रोग विशेषज्ञ
3 सर्जन 

सहित अन्य आवश्यक स्टाफ के पद स्वीकृत किए गए हैं

ट्रोमा सेंटर भवन में प्लास्टर, ड्रेसिंग, इंजेक्शन रूम, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन रूम, फार्मेसी रूम, नर्सिंग ड्यूटी रूम,डॉक्टर ड्यूटी हॉल, ट्रोमा वार्ड हाल, स्टोरेज रूम, रजिस्ट्रेशन हाल, एक्स-रे रूम, आईसीयु वार्ड हाल, ब्लड स्टोरेज रूम, ऑपरेशन थिएटर हॉल, पार्किंग,लॉन  सहित अतिआवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।