श्री राजपूत सभा की प्रतिनिधि सभा बैठक संपन्न, सदस्यता शुल्क बढ़ोतरी व EWS आरक्षण में संशोधन का प्रस्ताव पारित
जयपुर। श्री राजपूत सभा, जयपुर की सत्र 2025-28 की द्वितीय प्रतिनिधि सभा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सभा भवन में कार्यकारी सभापति राम सिंह चंदलाई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जयपुर शहर, जयपुर देहात, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, सीकर, झुंझुनूं, धौलपुर, अजमेर, टोंक, अलवर, भरतपुर, डीग, ब्यावर, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा सहित 16 जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि एवं आजीवन सदस्य शामिल हुए। बैठक की शुरुआत महामंत्री धीर सिंह शेखावत के स्वागत उद्बोधन से हुई। इस दौरान महामंत्री धीर सिंह शेखावत, संगठन मंत्री अजयपाल सिंह पचकोड़िया एवं कोषाध्यक्ष प्रधुमन सिंह मूण्डरू द्वारा तैयार सामाजिक एवं वित्तीय गतिविधियों का संयुक्त प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सदस्यों में वितरित किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ‘विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026’ चलाने की घोषणा की गई, जो 1 मई से 31 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसके तहत सदस्यों के रिकॉर्ड को अद्यतन किया जाएगा और सभी सदस्यों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन अपडेट कराने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधि सभा ने सदस्यता शुल्क में संशोधन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित करते हुए आजीवन सदस्यता शुल्क 5100 रुपये तथा साधारण सदस्यता शुल्क 10 रुपये निर्धारित किया। सभा ने विश्वास जताया कि ‘समाज विकास कोष’ के माध्यम से प्राप्त राशि का उपयोग विधवा, विकलांग सहायता एवं छात्रवृत्ति जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में किया जाएगा।


बैठक में EWS 10 प्रतिशत आरक्षण की पात्रता शर्तों में संशोधन को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। सभा ने केंद्र सरकार से मांग की कि राजस्थान की तर्ज पर आरक्षण की जटिल शर्तों को सरल किया जाए और इसे केवल 8 लाख रुपये वार्षिक आय तक सीमित किया जाए। साथ ही विवाहित महिलाओं की आय गणना में माता-पिता की आय जोड़ने की बाध्यता समाप्त करने तथा फीस एवं आयु सीमा में छूट देने की भी मांग की गई। स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों में भी EWS आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में वक्ताओं ने संगठन के विस्तार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही एस.एम.एस. शिक्षण संस्थान को पूर्व की भांति सुचारू रूप से संचालित करने की आवश्यकता बताई गई। समापन संबोधन में सभाध्यक्ष राम सिंह चंदलाई ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में सभी प्रस्तावों का अनुमोदन किया
जापान में आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप..............पूरे देश को हिला दिया
राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा