शोभायात्रा रूट पर चूने की जगह डाला कीटनाशक पाउडर, लोगों की सांसें हुईं परेशान
मंडीदीप। नगर पालिका मंडीदीप में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि स्वच्छता अधिकारी जावेद खान के निर्देश पर नगर में निकलने वाली शोभायात्रा के रूट मैप को चिन्हित करने के लिए चूने की जगह कीटनाशक पाउडर का छिड़काव कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शोभायात्रा मार्ग पर दुकानों के सामने और मुख्य रास्तों पर डाले गए इस कीटनाशक पाउडर के कारण स्थानीय लोगों और दुकानदारों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने आंखों में जलन और घुटन जैसी शिकायतें भी जताई हैं। व्यापारियों का कहना है कि जहां चूने का उपयोग किया जाना चाहिए था, वहां जहरीले कीटनाशक का उपयोग करना गंभीर लापरवाही है, जो आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल इस पाउडर को हटाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर विपक्षी स्वर भी तेज हो गए हैं। लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि “मि. बंटाधार के नेतृत्व में सब कुछ संभव है।” अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और आमजन को राहत दिलाने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।
पटना में बड़ा हादसा टला, CM मीटिंग से पहले BJP विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त, सुरक्षित बचे
सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण पर छलके मांझी के आंसू, बोले- नीतीश न होते तो पहचान नहीं मिलती
सबरीमाला मंदिर विवाद पर नया मोड़: कुछ लोगों का हक पूरे समाज से ऊपर नहीं – मंदिर प्रशासन
कुंभराज में महेश विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन, हासिल किया पहला स्थान