सदस्यता अभियान के सम्बन्ध में शिविर का आयोजन किया गया
सांची। नगर में डॉ बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर कृषक सेवा सहकारी संस्था मर्या. सांची में म.प्र. शासन के सहकारिता विभाग द्वारा प्राथमिक सहकारी साख समितियों द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के सम्बन्ध में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 150 से अधिक किसान एकत्रित हुए। जसमें 11 नवीन सदस्य बनाए गए व कुछ किसानों को आवेदन फॉर्म दिया गया। यह अभियान केवल सदस्य संख्या बढ़ाने का प्रयास नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। पैक्स हमारी सहकारी व्यवस्था की सबसे निचली लेकिन सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यह सीधे किसानों से जुड़ी होती है और उनकी दैनिक आवश्यकताओं जैसे कृषि ऋण, उर्वरक, बीज, समर्थन मूल्य पर उपलब्ध खरीदी, तथा CSC कॉमन सर्विस सेन्टर, पशुपालन मछली पालन एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें उपलब्ध कराती है। इसलिए, जितने अधिक किसान पैक्स से जुड़ेंगे, उतना ही अधिक लाभ उन्हें मिलेगा। यह सदस्यता अभियान एक जन आंदोलन के रूप में चलाया जा रहा है, एवं हर सदस्य ने एक नए सदस्य को जोड़ने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम . एफ.पी.ओ. सांची अध्यक्ष शैतान सिंह बलराम मालवीय (जिला योजना समिति सदस्य) अशोक सिंह चंदेल (संभागीय शाखा प्रबंधक अपैक्स बैंक भोपाल) अजय कुमार झा (मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक रायसेन) सुश्री आयूषी सिसोदिया ( अधिकारी रायसेन), आकाशदीप चौहान रायसेन, इमरान जाफरी शाखा प्रबंधक सांची, नरेश राजपूत समिति प्रबंधक सांची, कुंवर सिंह दांगी समिति प्रबंधक सलामतपुर, नवल सिंह मेहरा समिति प्रबंधक पग्नेश्वर, देवेन्द्र सिंह मीना समिति प्रबंधक दीवानगंज एवं सांधी एफ.पी.ओ. सीईओ महेन्द्र सिंह जाट एवं आदि कृषक सदस्य उपस्थित रहे।
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात
जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार
राज्यपाल पटेल ने भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर किया नमन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का होगा तेजी से सशक्तिकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्कूल में गोलीबारी से दहशत, पूर्व छात्र ने बरसाईं गोलियां
भोपाल जिले को मिली नई प्रशासनिक दिशा, प्रियंक मिश्रा ने संभाली कमान
चुनावी मैदान में टेक्नोलॉजी का नया प्रयोग: एआई अवतार के जरिए प्रचार कर रहे विजय