मेट्रो ट्रैक पर कूदने की घटना, सेवाएं हुईं प्रभावित
नई दिल्ली| उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा के एक छात्र ने मेट्रो ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त 17 साल के नजफगढ़ निवासी अश्विनी डागर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अश्विनी के परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11.07 बजे उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के कंट्रोलर के जरिए पुलिस को एक युवक के मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि युवक द्वारका की ओर से आ रही ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही उसके सामने ट्रैक पर कूद गया। ट्रेन के चपेट में आकर वह कुचल गया। पुलिस ने शव को ट्रैक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला अश्विनी उत्तम नगर के सक्सेस कोचिंग सेंटर से कोचिंग ले रहा था। उसके पिता देवेंद्र डीटीसी बस चालक हैं। वह परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। घटना की वजह से आधे घंटे तक मेट्रो ट्रेन का परिचालन बाधित रहा।
ध्रुव योग का खास संयोग: इस साल मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी मुहूर्त
बेड के सामने न रखें शीशा: वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं ये चीजें
दुर्लभ दर्शन: यहाँ विराजते हैं मूंछों वाले प्रभु श्रीराम, 'कर्ज मुक्ति' के लिए प्रसिद्ध है यह धाम
अक्षय तृतीया पर बन रहा खास संयोग, आज करें ये शुभ कार्य और पाएं अक्षय फल
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी