अड़ीबाज आबकारी अफसर मंदाकिनी दीक्षित सस्पेंड
खबर का असर
अड़ीबाज आबकारी अफसर मंदाकिनी दीक्षित सस्पेंड
— पीड़ित परिवार की व्यथा को उज्जवल संदेश ने प्रमुखता से किया था प्रकाशित
— मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया संज्ञान, अब पीड़ित को न्याय की उम्मीद
भोपाल। देवास की अड़ीबाज असिस्टेंट कमिश्नर मंदाकिनी दीक्षित को मध्यप्रदेश शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए ग्वालियर मुख्यालय अटैच कर दिया है। इस मामले को उज्जवल संदेश ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बता दें, देवास के शराब कारोबारी दिनेश मकवाना ने आठ नवंबर को आत्महत्या कर ली थी और मरने से पहले वीडियो बनाकर आबकारी विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर व देवास की जिला आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित पर अवैध रूप से धन मांगने के गंभीर आरोप लगाए थे।


वीडियो वायरल होने के बाद मंदाकिनी दीक्षित ने मामले से बचने के लिए सफाई पेश की थी, लेकिन मामला अखबार में प्रकाशित होने के बाद शासन ने संज्ञान लिया और मंदाकिनी को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया।
राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल