कक्षा 6 के छात्र छात्राओं को साइकिल बटी

सतीश मैथिल सांचेत

सांचेत कस्बा के शासकीय माध्यमिक शाला सांचेत में कक्षा छठवीं में प्रवेश छात्र छात्राओं को  साइकिल वितरण की गई। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य करण सिंह राठौरिया सांचेत जन शिक्षक रघुवीर भदोरिया दीपक शाक्य सर, प्रधानाध्यापक रोहित कुमार नागोत्रा बृजमोहन सेन उपस्थित रहे मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय विद्यालयों में कक्षा 6 और 9 में पढ़ने वाले उन छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें बांटी हैं, जिनके गांव में माध्यमिक या हाई स्कूल नहीं है और उन्हें स्कूल के लिए 2 किमी या उससे अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। इस योजना का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और छात्राओं का सशक्तिकरण करना है। 

साइकिल वितरण योजना की मुख्य बातें 2025-26

पात्रता: ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल में कक्षा 6 और 9 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं।
दूरी मानदंड: घर से स्कूल की दूरी 2 किलोमीटर या उससे अधिक होनी चाहिए।
साइकिल का आकार: कक्षा 6 के छात्रों के लिए 18 इंच और कक्षा 9 के लिए 20 इंच की साइकिलें।
लाभ: यह एक बार मिलने वाला लाभ है, जो मुख्य रूप से उन बच्चों के लिए है जो गांव से दूर दूसरे गांव या शहर में पढ़ाई के लिए जाते हैं।
उद्देश्य: छात्राओं की पढ़ाई न छूटे और वे समय पर स्कूल पहुँच सकें।