फैंस ने खरीदे 6 लाख तक के टिकट, आयोजन हुआ विवादित
इंदौर। में शनिवार को सिंगर करण औजला के कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया है. म्यूजिक लवर्स और उनके फैंस इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन कॉन्सर्ट से पहले ही इंदौर नगर निगम की कार्रवाई ने सिंगर के फैंस को मायूस कर दिया है. इंदौर नगर निगम ने कॉन्सर्ट वाली जगह से साउंड सिस्टम और अन्य सामान जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि मनोरंजन टैक्स जमा ना करने के कारण नगर निगम ने ये कार्रवाई की है।
साढ़े 6 लाख तक बिके कॉन्सर्ट के टिकट
इसमें 10 हजार रुपये से लेकर साढ़े 6 लाख तक के टिकट बिके हैं. सिल्वर लाउंज टिकट 10 हजार, गोल्ड सर्कल 11 हजार और वीवीआईपी टिकट 15 हजार का बिका है. वहीं कॉन्सर्ट के लिए सबसे महंगा टिकट साढ़े 6 लाख रुपये का बिका है. इंदौर में बड़ी संख्या में म्यूजिक लवर्स हैं. जिसके कारण शो सभी टिकट बिक चुके हैं. लेकिन कार्यक्रम से पहले ही नगर निगम की कार्रवाई से फैंस मायूस हो गए हैं. फैंस ने कहा कि वो करण औजला के कॉन्सर्ट के आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में नगर निगम की कार्रवाई के कारण कॉन्सर्ट को लेकर मन में संशय आ गया है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 22 प्रोफेशनल डांसर्स करेंगे परफॉर्म
सिंगर के कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की निगरानी के लिए 300 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. वहीं भीड़ को कंट्रोल करने के लिए एंट्री के लिए 2 और एग्जिट के लिए 4 गेट बनाए गए हैं. कार्यक्रम का समय शाम 7 बजे रखा गया है. वहीं कार्यक्रम से पहले 22 प्रोफेशनल डांसर्स भी परफॉर्म करेंगे।
हनी सिंह के कन्सर्ट में जब्त कर लिया था एक करोड़ का साउंड सिस्टम
यह पहली दफा नहीं है जब किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट से पहले इंदौर नगर निगम ने टैक्स ना चुकाने के लिए कार्रवाई की हो. इसके पहले भी मनोरंजन कर ना चुकाने पर हनी सिंह के कॉन्सर्ट में नगर निगम ने साउंड सिस्टम जब्त कर लिया था. इंदौर नगर निगम ने जिस साउंड सिस्टम को जब्त किया था, उसकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई थी. हालांकि बाद में समझौते के बाद नगर निगम ने साउंड सिस्टम लौटा दिया था।
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन