20 मिनट का सफर तय करने में लगा पूरा एक घंटा
वाराणसी| शहर की सड़कें मंगलवार को शादियों के शोर और वाहनों के भारी दबाव के बीच बेबस नजर आईं। तेज लग्न के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और शहर से लेकर वरुणा पार तक के इलाके भीषण जाम की चपेट में रहे। जाम के कारण पुलिस के आला अधिकारियों को सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभालना पड़ा, तब जाकर कुछ घंटों के लिए स्थिति सामान्य हो सकी। हालांकि, शाम होते ही बरात निकलने का सिलसिला शुरू हुआ और हर दूसरी सड़क पर गाड़ियों का लंबा रेला लग गया।शादियों के सीजन में ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बरात को रस्सी से बैरिकेड करने का आदेश दिया था। मंगलवार को यह आदेश धरातल पर फेल नजर आया। मैदागिन, मंडुवाडीह, ककरमत्ता, महमूरगंज, राजघाट,विशेश्वरगंज, कज्जाकपुरा, आशापुर, सारनाथ, कचहरी, पांडेयपुर, बीएलडब्ल्यू समेत कई रास्तों पर बरात के कारण ट्रैफिक का दम घुटता रहा। सामान्य दिनों में जो सफर 20 मिनट में तय होता था, उसे पूरा करने में लोगों को 1 से 1.25 घंटे का समय लगा। आलम यह था कि शहर की सड़कों के अलावा हाईवे पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।10 हजार बाहरी वाहनों ने बढ़ाई चुनौती जिले में एक दिन में करीब 212 छोटे-बड़े मैरिज लॉन में एक साथ शहनाइयां गूंजीं। इस दौरान शहर के स्थानीय वाहनों के अलावा करीब 10 हजार बाहरी जिलों की गाड़ियां भी वाराणसी में दाखिल हुईं। मैदागिन से राजघाट जाने वाले मार्ग पर मुकीमगंज के पास एक तरफ अतिक्रमण और दूसरी तरफ बरात ने मिलकर ऐसा जाल बुना कि लोग घंटों फंसे रहे। गोलगड्डा से कज्जाकपुरा मार्ग पर तेलियाना फाटक के पास तो स्थिति और भी खराब थी। वहां बरात के कारण महज 5 फीट का रास्ता शेष बचा था, जिसमें एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन भी 40 मिनट तक फंसे रहे। जब मुख्य सड़कों पर जाम लगा, तो कई दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों ने गलियों का रुख किया। लेकिन गाड़ियों के अत्यधिक दबाव के कारण शहर की सकरी गलियां भी जाम से अछूती नहीं रहीं। वहीं, भिखारीपुर में लॉन पर डीजे बजाने और सड़क पर वाहन लगाने के लिए प्राथमिकी लिखी गई।शहर में बरात की वजह से जाम का सामना करना पड़ा। जहां ज्यादा समस्या रही वहां अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाकर यातायात सुचारू कराई गई।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव