यूनियन फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष चुने गए लोकेश कुमार सिंह साहिल
जयपुर। भारत के सबसे पुराने फुटबॉल क्लबों में से एक यूनियन फुटबॉल क्लब, जयपुर (जो 139 वर्ष पुराना है, और कोलकाता के मोहन बागान क्लब के समकालीन माना जाता है) की नई कार्यकारिणी के चुनाव क्लब मैदान पर संपन्न हुए। चुनाव में निर्विरोध रूप से लोकेश कुमार सिंह साहिल को अध्यक्ष चुना गया। वहीं महिपाल स्वामी को सचिव, सनी सेबैस्टियन और अनिल शर्मा को उपाध्यक्ष, आशा को संयुक्त सचिव तथा भव्य राजावत को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन आगामी 5 वर्षों के लिए किया गया है। कार्यकारिणी ने क्लब की पुरानी प्रतिष्ठा को बहाल करने और क्लब को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया है।

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक