महाकुंभ की मोनालिसा ने लिया बड़ा फैसला, मुस्लिम बॉयफ्रेंड से रचाई शादी
इंदौर: प्रयागराज महाकुंभ मेले में अपनी खूबसूरत आंखों और सादगी से रातों-रात मशहूर हुईं मोनालिसा भोसले ने शादी कर ली है. 11 मार्च 2026 को केरल के तिरुवनंतपुरम में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. मोनालिसा के पिता जय भोंसले, इस अंतरधार्मिक रिश्ते के खिलाफ थे लेकिन मोनालिसा अपने बॉ यफ्रेंड से ही शादी करना चाहती थीं. मध्य प्रदेश में शादी के विरोध की आशंका के चलते इस जोड़े ने तिरुवनंतपुरम के तम्पानूर पुलिस स्टेशन में शरण ली और शादी में सुरक्षा की गुहार लगाई.
इस वजह से केरल में जाकर की शादी
मोनालिसा और बॉयफ्रेंड फरमान को डर था कि देश के अन्य हिस्सों में उनके रिश्ते का कड़ा विरोध होगा, इसलिए उन्होंने केरल को अपने लिए एक सुरक्षित स्थान के रूप में चुना. इस दौरान उन्होंने मंदिर में एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की रस्में पूरी की. यहां भी शादी में विरोध की स्थिति ना बने इसलिए पुलिस भी तैनात की गई थी. उनकी शादी के दौरान केरल के कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे, जिनमें CPM राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन और मंत्री वी. शिवनकुट्टी शामिल थे.
फिल्म पर पड़ सकता है असर
मोनालिसा इंदौर के नजदीक मंडलेश्वर की रहने वाली हैं. प्रयागराज में हुए महाकुंभ के दौरान व मालाएं और अन्य धार्मिक वस्तुएं घूमघूमकर बेचती थीं. इसी दौरान उनकी एक फोटो ने उन्हें देशभर में फेमस कर दिया था. उन्हें अपनी आंखों की वजह से काफी तारीफें मिलीं और फिल्मों में तक मौका मिल गया. मोनालिसा को जिस फिल्म में काम मिला था, उसकी शूटिंग भी चल रही थी, बाकायदा फिल्म सेट से डायरेक्टर के साथ मोनालिसा के कई फोटो सामने आए थे.
मोनालिसा की इस फिल्म की चल रही थी शूटिंग
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए साइन किया था. इसके बाद में खुद उसे पढ़ना लिखना सिखा रहे थे, इसके अलावा मोनालिसा को साइनिंग अमाउंट भी दिया गया था. वही विगत दोनों मोनालिसा का एक वीडियो सॉन्ग भी रिलीज हुआ था. अब अचानक मोनालिसा द्वारा अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी करने के बाद इस फिल्म की शूटिंग पर क्या असर होता यह देखना होगा.
6 महीने पहले हुआ प्यार
मोनालिसा ने इस दौरान तिरुवनंतपुरम में मीडिया के सवाल पर जवाब दिया कि वे दोनों 6 महीने से एक दूसरे के प्यार में हैं. वहीं, फरमान खान ने कहा, '' बहुत से मीडिया चैनल में मोनालिसा को नाबालिग बता रहे हैं पर मोनालिसा 18 साल से ज्यादा की हैं.''
डायरेक्टर सरोज बोले- मोनालिसा लव जिहाद का शिकार
इस बीच मोनालिसा को फिल्मों में मौके देने वाले पहले डायरेक्टर सनोज ने इसे लव जिहाद का मामला बताया. उन्होंने कहा, '' ये मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है. महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा मुझे गंगा जैसी पवित्र दिखाई दी थी, उसका प्रकृति जैसा रूप था, जिसके बाद मैंने उसे ट्रेनिंग देकर फिल्म में मौक दिया पर ये बात कुछ विरोधियों को पसंद नहीं आई. मोनालिसा साजिश का शिकार हो गई है, ये प्यार नहीं लव जिहाद है.''
केरल सांसद ने किया शादी का समर्थन
मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी पर केरल के सांसद एए. रहीम भी शामिल हुए थे. उन्होंने इस शादी का समर्थन करते हुए कहा, '' ये शादी केरल के सांप्रदायिक सौहार्द को दर्शाती है. शादियां स्वर्ग में तय होती हैं और वो स्वर्ग केरल ही है.''
राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य