पंचायत सचिव की मनमानी ग्रामीण परेशान
सांची, जनपद पंचायत सांची अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पगनेश्वर का इन दिनो बुरा हाल है यह पंचायत अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है लंबे समय से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा है वहीं पंचायत में भी विकास कार्य पूरी तरह से बंद पड़े हुए हैं जो विकास कार्य किये जा रहे हैं वह केवल कागजों तक ही सीमित हैं निर्माण कार्यों के नाम पर पंचायत सचिव द्वारा फर्जी बिल वाउचर लगाकर राशि निकाली जा रही है ऐसे आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं ग्राम पंचायत के प्रेम सिंह मीणा भारत सिंह मीणा लाखन सिंह मीणा तेज राम मीणा आदि ने बताया कि पंचायत भवन का ताला समय पर कभी नहीं खुलता है पंचायत सचिव जावेद अंसारी अपनी मनमानी करते हुए पंचायत के विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और पंचायत सचिव पंचायत भवन में जाकर लोगों की समस्याएं भी नहीं सुनते हैं इस संबंध में कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया है लेकिन पंचायत सचिव के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हो रही है बताया जाता है कि पंचायत सचिव कई मामलों में पहले भी निलंबित हो चुका है और ऊपर अधिकारियों से मिली भगत कर पंचायत में फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि का दुरुपयोग कर रहा है ग्राम पंचायत में ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से अभी भी वंचित हैं शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए कोई भी जानकारी प्रशासनिक तंत्र से नहीं मिल पाती है गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने पंचायत भवन पहुंचकर मीडिया को यथा स्थिति से अवगत कराया एवं पंचायत के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की
इनका कहना
पंचायत सचिव जावेद अंसारी के विरुद्ध हमें शिकायत मिली हैं सीईओ को भी शिकायत मिली है सचिन के प्रति कार्यवाही हो रही है
अजय आसैया, पंचायत इंस्पेक्टर सांची
कारोबारी जगत में शोक, शिवरतन अग्रवाल को दी जा रही श्रद्धांजलि
बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी, नए मंत्रियों की एंट्री पर सियासी सरगर्मी
मिर्जापुर में खौफनाक सड़क हादसा, टक्कर के बाद गाड़ी में लगी आग, 11 जिंदा जले
बंगाल में तेज रफ्तार, तमिलनाडु में भी बढ़ा मतदान प्रतिशत
दतिया अस्पताल में हंगामा, नकाबपोश बदमाशों ने अटेंडर को पीटा
पंचायत सचिव की मनमानी ग्रामीण परेशान