घर पर तैयार करें क्रीमी सेवई, आसान और टेस्टी रेसिपी
Sewai Kaise Banaye: इस्लाम धर्म से जुड़ा प्रमुख पर्व ईद आने वाली है। ईद-उल-फितर 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 20 या 21 मार्च को इस साल ईद का पाक त्योहार मनाया जाना है। ईद का जिक्र होते ही सबसे पहले सेवई का स्वाद याद आता है। ईद का त्योहार मिठास और खुशियों का प्रतीक है। ऐसे में इस खास मौके पर लोगों के घर में मीठी सेवई जरूर बनाई जाती है। ईद पर सेवई बनाना एक पुरानी परंपरा है। इसे मेहमानों और रिश्तेदारों को खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा की जाती हैं। इसलिए सेवई को ईद की सबसे खास मिठाई भी मान सकते हैं।
कई लोगों के बचपन की यादों में वो नजारा होगा, जब ईद पर मां के हाथ की बनी सेवई की खुशबू पूरे घर में फैल जाती थी। अगर आप भी इस ईद पर वही पारंपरिक स्वाद पाना चाहते हैं, तो यह आसान और स्वादिष्ट सेवई रेसिपी जरूर ट्राई करें। बिल्कुल वही मां के हाथों जैसा स्वाद आप की सेवई में भी आएगा, बस इस खास रेसिपी से बनाएं। यहां सामग्री और विधि दी जा रही है, इसे नोट कर लें।
सेवई बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप पतली सेवई
- 1 लीटर दूध
- 3-4 चम्मच चीनी स्वाद अनुसार
- 2 चम्मच घी
- 6-8 काजू
- 8-10 बादाम
- 1 चम्मच किशमिश
- 3-4 हरी इलायची
- थोड़ा सा केसर, वैकल्पिक
सेवई बनाने की आसान विधि
स्टेप 1- सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें सेवई डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
स्टेप 2- अब एक पैन में दूध उबालें और उसे 2-3 मिनट तक पकने दें।
स्टेप 3- उबलते दूध में भुनी हुई सेवई डालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
स्टेप 4- अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डाल दें।
स्टेप 5- काजू, बादाम और किशमिश डालकर 2 मिनट और पकाएं।
सेवई में स्वाद बढ़ाने के टिप्स
- सेवई को हमेशा धीमी आंच पर भूनें।
- दूध थोड़ा गाढ़ा होने दें, इससे स्वाद बढ़ेगा।
- केसर डालने से खुशबू और रंग दोनों बेहतर होते हैं।
- ऊपर से मेवे डालकर सर्व करें।
धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक