रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले के बाद Saurabh Srivastava OSD की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं, राप्रसे अधिकारी पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए नगरीय प्रशासन संचालनालय में अपर संचालक नियुक्त किया गया है। इससे पहले 10 फरवरी को उन्हें अपर संचालक पद से मुक्त कर मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में उप सचिव और समन्वयक, आईगाट मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के रूप में पदस्थ किया गया था।
सरकार के इस आदेश से प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया को गति मिली है। खासतौर पर Saurabh Srivastava OSD नियुक्ति को मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्यप्रणाली से जोड़कर देखा जा रहा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार