सौतेली मां पर नाबालिग बच्ची की हत्या का गंभीर आरोप
गोरखपुर। के पिपराइच थाना इलाके के ग्राम इमलिया उर्फ विजहरा में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नवविवाहित सौतेली मां ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता त्रिवेणी मौर्य की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उनकी तीन साल की बेटी अदिति थी। बच्ची की देखभाल और घर संभालने के लिए उन्होंने 25 जनवरी 2026 को सहजनवां इलाके से दूसरी शादी की थी। शादी के करीब एक महीने बाद ही यह खौफनाक घटना हो गई।
तेल और सिंदूर लगाकर किया तैयार
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 12 बजे महिला ने बच्ची को तेल और सिंदूर लगाकर तैयार किया। इसके बाद उसे घर के अंदर बने देवस्थान पर ले गई। वहां कुल्हाड़ी से उसका गला काट दिया। कुछ ग्रामीण इसे बली देने की घटना भी मान रहे हैं।
घर में हलचल होने पर पिता को हुआ शक
घर के अंदर हलचल होने पर बाहर सो रहे पिता त्रिवेणी मौर्य को शक हुआ। जब उन्होंने फोन किया और अंदर जाकर देखा तो घटना का पता चला। शोर मचाने पर आरोपी महिला भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार