सुबह से धूप रही कमजोर, दिनभर छाए रहे बादल
लखनऊ|यूपी में मौसम करवट ले रहा है। बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ और आसपास के जिलों में कमजोर धूप रही। वहीं, प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि, बुधवार को धूप तेज रही।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों में सुबह से काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं पश्चिम के कुछ हिस्सों में दिन में बादलों की मौजूदगी के साथ तेज हवाएं भी चलीं।इसके विपरीत पूर्वी यूपी और बाकी हिस्सों में विक्षोभ का असर कम रहा। वाराणसी और सोनभद्र जैसे दक्षिणी जिलों में आंशिक बादल दिखे, जबकि अधिकांश पूर्वी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवाती परिसंचरण बना, जिससे पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हुई।
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश