40 रुपये की चोरी का लगा इल्जाम गुस्से में लाल पीला हो गया किशोर
इटावा। यूपी के इटावा में एक नाबालिग किशोर ने 80 साल की वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि महिला ने उस नाबालिग किशोर पर 40 रुपये की चोरी का आरोप लगाया है। फिलहाल आरोपी नाबालिग पुलिस गिरफ्त में है। यूपी के इटावा में एक नाबालिग किशोर ने 80 साल की वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि महिला ने उस नाबालिग किशोर पर 40 रुपये की चोरी का आरोप लगाया है। फिलहाल आरोपी नाबालिग पुलिस गिरफ्त में है। उत्तर प्रदेश के इटावा में एक नाबालिग लड़के पर 40 रुपये की चोरी का आरोप लगा। इससे वो इतना तमतमाया कि उसने 80 साल की बुजुर्ग महिला की ईंट से कुचलकर हत्या कर डाली। घटना के नौ दिन बाद आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट भी बरामद की हई है। मामले का खुलासा क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने किया। करीब 25 दिन पहले सिंघावली गांव का निवासी 15 वर्षीय नाबालिग गुटखा लेने मृतका राममूर्ति देवी की दुकान पर पहुंचा था। उस समय दुकान पर उनके दिव्यांग पति सूरतराम राजपूत मौजूद थे। उसी दौरान नाबालिग पर 40 रुपये चोरी करने का आरोप लगा। सूरतराम ने यह बात अपनी पत्नी को बताई। इसके बाद वृद्धा राममूर्ति देवी नाबालिग के घर पहुंचीं और शिकायत उसके पिता से की। पिता ने गुस्से में बेटे को पीटा और 40 रुपये महिला को दे दिए। यही घटना नाबालिग के मन में गहरे बैठ गई और उसने बदला लेने की ठान ली।
तकनीकी खामियों पर पैनी नजर: 6 रेलकर्मियों ने सूझबूझ से टाले हादसे, डीआरएम ने किया सम्मान।
कृपाल सिंह राजपूत को बनाया संभाग अध्यक्ष मिली बड़ी जिम्मेदारी
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: राजधानी के चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रही टीमें।
खेत से चोरी हुई थीं गायें: भोपाल के गोदरमऊ क्षेत्र में हुई घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।
वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी के रूप में आदर्श स्थापित कर रहे आदरणीय राधेश्याम अग्रवाल के साथ बदसलूकी की सोशल मीडिया पर चर्चा
गर्मियों में सतत विद्युत प्रदाय हेतु आवश्यक कदम बिजली कंपनियों एवं उपभोक्ताओं के दायित्व