मौसम बदला, फसलों पर मंडराया खतरा
हाथरस। मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पाले से बचाव के लिए किसान पहले ही खेतों में सिंचाई कर चुके हैं। ऐसे में यदि तेज बारिश होती है तो आलू की फसल सड़ने का खतरा बढ़ जाएगा। साथ ही सरसों और गेहूं की फसल पर भी अधिक नमी का प्रतिकूल असर पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि इस समय आलू की फसल संवेदनशील अवस्था में है। लगातार बादल छाए रहने और नमी बढ़ने से फसलों में रोग लगने की आशंका भी बनी हुई है। सादाबाद क्षेत्र के किसानों के अनुसार ज्यादा बारिश होने पर फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। सासनी क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से भी किसान परेशान हैं। यहां एक ओर आलू की खुदाई चल रही है तो दूसरी ओर सरसों की फसल पककर तैयार खड़ी है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर बढ़ा तो आलू और सरसों दोनों फसलें खराब हो सकती हैं। किसान मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
बैरिकेडिंग की कमी से हुआ हादसा, चालक सुरक्षित
राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा कार्यक्रम, जनता को मिलेंगी नई योजनाएं
FIR वकील ने लिखी तो क्या? रिपोर्ट अपने आप गलत नहीं होती—हाईकोर्ट
‘पैनिक न फैलाएं’, दुबई में फंसी एक्ट्रेस सोनल चौहान ने दी अपडेट; कहा- ‘यहां स्थिति…’ PM मोदी से मांग चुकी मदद
सरकार का दावा—इजराइल में फंसे यूपी के सभी श्रमिक सुरक्षित