चैतन्यानंद की सुरक्षा पर तिहाड़ का अपडेट, खतरे की आशंका से किया इनकार
नई दिल्ली: तिहाड़ जेल में मेरी जान को खतरा है। ये दावा है 16 छात्राओं से यौन शोषण के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद चैतन्यानंद सरस्वती का। इस बात का खंडन करते हुए जेल प्रशासन ने दिल्ली की एक कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट फाइल की है जिसमें कहा गया है कि आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती पुलिस की हिरासत में है और वो पूरी तरह ठीक है।
चैतन्यानंद पर है ये आरोप
आरोपी चैतन्यानंद पर साउथ वेस्ट दिल्ली के एक प्राइवेट कॉलेज की 16 छात्राओं को धमका कर, उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है। दरअसल 15 Nov को, चैतन्यानंद को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी पूरी होने के बाद मैजिस्ट्रियल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां
आरोपी ने किया था दावा
कैदी ने राजधानी की एक कोर्ट में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने दावा किया था कि उसकी जान को खतरा है। जिसके बाद मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने जेल की रिपोर्ट में पेश की। जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट के साइन वाली इस रिपोर्ट में कहा कि कैदी सेफ़ कस्टडी में है।
कैदी को दी गई सलाह
इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी चैतन्यानंद को सलाह दी गई है कि जब भी उसे कोई परेशान या धमकी दे तो वह तुरंत किसी भी जेल अधिकारी या सीधे नीचे साइन करने वाले को मामले की रिपोर्ट कर सकता है। इस तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
जेल प्रशासन ने दिए आदेश
इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जेल स्टाफ को सतर्क रहने और चैतन्यानंद को किसी शिकायत को बिना किसी देरी के दूर करने का आदेश दिया गया है। आरोपी ने जेल वैन और लॉक-अप को लेकर भी “डर” जताया था। जेल से कोर्ट ले जाते समय उनकी सिक्योरिटी पक्का करने के लिए दिल्ली पुलिस के DCP रैंक के एक ऑफिसर को एक लेटर भेजा गया है।
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
घर बैठे लें स्ट्रीट फूड का मजा, बनाएं मसालेदार झालमुड़ी
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
भोपाल की शान बड़ा तालाब में आयोजित लेक ओपन वाटर स्विमाथॉन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला
पंडित मनोज शर्मा ने कम समय में बनाई अपनी पहचान